23 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

23 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

960 – जर्मनी के नरेश ऑटन प्रथम ने बूहम देश के सैनिकों को पराजित किया और इस देश पर क़ब्ज़ा कर लिया।
1165 - पोप एलेक्जेंडर तृतीय निर्वासन के बाद रोम वापस लौटे।
1744 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री जान कार्टरे ने इस्तीफा दिया।
1873 – वियतनाम की राजधानी हनोई पर फ़्रांस के सैनिकों का अधिकार हो गया।
1890 - इटली में आम चुनाव हुये।
1892 – लोमानी कांगो के युद्ध में बेल्जियम ने अरब को हराया। युद्ध में करीब 3000 लोग मारे गये।
1897 – जेएल लव ने पेंसिल छीलने वाले शार्पनर का पेटेंट कराया।
1904 - अमेरिका के सेंट लुईस में तीसरे ओलंपिक खेलों का समापन।
1909 – राइट बंधुओं ने विमानों के उत्पादन के लिए 10 लाख डॉलर की पूंजी से कंपनी की स्थापना की।

1927 – ऑटोमेटेड म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट नाम की कंपनी ने पहला ज्यूक बॉक्स तैयार किया।
1946 - वियतनाम के हैफ्योंग शहर में फ्रांसीसी नौसेना के जहाज में लगी भीषण आग, छह हजार लोगों की मौत।
1971 – चीन यूएन की सुरक्षा परिषद का सदस्य बना।
1980 – इटली में भूकंप के चलते 2600 लोग मारे गए।
1983 – देश में पहली बार नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ।
1984 - लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से क़रीब एक हज़ार लोग फंस गए थे।
1996- इथियोपिया के एक अपहृत विमान का ईंधन समाप्त होने पर वो हिंद महासागर में जा गिरा. इस विमान में चालक दल सहित कुल 175 लोग सवार थे जिनमें से कम से कम 100 लोग मारे गए।
1997 - साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता निराद सी चौधरी ने अपने जीवन के 100 वर्ष पूरे किये।
2002 - जी-20 की बैठक नई दिल्ली में शुरू।
2002 - नाइजीरिया में प्रस्तावित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता को लंदन स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया था।
2006 - अमेरिका ने रूस की जेट निर्माण कम्पनी सुखोई से प्रतिबंध हटाया।
2007 - आस्ट्रेलिया में हुए चुनाव में लेबर पार्टी की जीत हुई।
2008- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दूसरे चरण में 65% वोट डाले गये।
2009 - फिलीपींन्स में 32 मीडियाकर्मियों की हत्या।

*23 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1897 - नीरद चन्द्र चौधरी - भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान।
1914 - कृश्न चन्दर - हिन्दी दशक के प्रमुख यशस्वी कथाकार।
1926 - सत्य साईं बाबा - आध्यात्मिक गुरु ।
1930 - गीता दत्त, प्रसिद्ध पा‌र्श्वगायिका ।
1967 – दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन का जन्म हुआ। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने 2011 में विश्व कप जीता था।

*23 नवंबर को हुए निधन👉*

1890 – नीदरलैंड के राजा विलियम तृतीय की मौत हुई।
1912 - सखाराम गणेश देउसकर -क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार तथा पत्रकार।
1937 – देश के प्रख्यात भौतिक विज्ञानी, जीवविज्ञानी और पुरातत्वविद् जगदीशचंद्र बसु का निधन हुआ।
1976 – फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कलाविद आंद्रे मैलरो का निधन हुआ।
1977 - प्रकाशवीर शास्त्री - संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान् साथ ही आर्य समाज के नेता के रूप में भी प्रसिद्ध।
1990 - रोल्‍ड डाॅल - 20वीं सदी के सबसे महान् लेखकों में शुमार।

*23 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 _श्री गुरू नानक देव जी जयन्ती ।_
🔅 _श्री पुस्कर मेला (राज. ,आज भी) ।_
🔅 _मेला रामतीर्थ (अमृतसर) ।_
🔅 _श्री हरिहर क्षेत्र का मेला (सोनपुर) ।_
🔅 _महात्मा श्री सुदर्शन जयन्ती ।_
🔅 _श्री सत्य सांई बाबा जयन्ती ।_
🔅 _श्री निम्बार्क जयन्ती ।_

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो ।🌻

   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Comments